पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कैनेडा भेजने के नाम पर 93 लाख 50 हजार रुपए ठगे

कैनेडा भेजने के नाम पर 93 लाख 50 हजार रुपए ठगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बटाला| सिविल लाइन पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। उसने छह लोगों को 93 लाख 50 हजार रुपए का चूना लगाया। कैनेडा में वर्क परमिट पर भेजने के नाम पर 6 लोगों से लाखों रुपए की ठगी की गई है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपी को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। वहीं, थाना सिविल लाइन के एएसआई सुखजिंदर सिंह ने बताया कि बलविंदर सिंह निवासी गांव झाडियावाल ने पुलिस को 18 दिसंबर, 2017 को शिकायत दी थी कि गुरप्रीत सिंह निवासी चंडीगढ़ ने उससे तथा उसके साथियों से लाखों रुपए लिए हैं। बताया गया कि नरिंदर सिंह निवासी सिनेमा रोड बटाला, हरमनप्रीत सिंह निवासी गादड़ियां, बलजीत सिंह निवासी ममरावां, मनजिंदर सिंह और मनप्रीत सिंह निवासी तुंग से कैनेडा में वर्क परमिट पर भेजने के लिए 93 लाख 50 हजार रुपए लिए थे। उन्हें कहा गया था कि वह कई लोगों को विदेश में काम के लिए भेज चुका है।

खबरें और भी हैं...