- Hindi News
- National
- बच्चे एक घंटे में ही पेपर पूरा कर सो गए बैंच पर, पेरेंट्स ने सुबह 4 बजे जगाकर कराई थी तैयारी
बच्चे एक घंटे में ही पेपर पूरा कर सो गए बैंच पर, पेरेंट्स ने सुबह 4 बजे जगाकर कराई थी तैयारी
पानीपत | 134ए के तहत मुफ्त दाखिला पाने बच्चों की योग्यता जानने के लिए रविवार को सरकार ने परीक्षा ली। बच्चों ने बताया कि परीक्षा हम ज्यादा से ज्यादा अंक पा बच्चे इसके लिए सुबह हमारी मम्मियों ने सुबह 4 बजे ही जगाकर तैयारी करवाना शुरू कर दी थी। दूसरी का पेपर देने आई छात्रा कृशांगी, प्रत्युषी व यशस्वी ने बताया कि परीक्षा का ज्यादा लंबा समय होने के कारण जल्दी पेपर देकर बेंचों पर ही नींद आ गई। दूसरी से छठी कक्षा तक के बच्चों का 100 अंकों के पेपर के लिए समय सुबह 9 से दोपहर 12 तक यानि 3 घंटे रखा गया।
आक्शन रिकाॅर्डर, मंडी सुपरवाइजर, फीस कलेक्टर के दस्तावेजों की जांच का शेड्यूल जारी
चंडीगढ़ | हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड में ऑक्शन रिकाॅर्डर के पद के लिए दस्तावेजों की जांच हेतु पात्र उम्मीदवारों के लिए नोटिस जारी किया है। इनके दस्तावेजों की जांच आगामी 2 से 4 मई के बीच हुडा फील्ड हॉस्टल सेक्टर-6 पंचकूला में होगी। जबकि हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड में मंडी सुपरवाइजर एवं फीस कलेक्टर के पद के लिए दस्तावेजों की जांच 30 अप्रैल और एक मई के बीच हुडा फील्ड हॉस्टल सेक्टर-6 पंचकूला में होगी।
100 मीटर दौड़ में गुड़गांव की मिली को मिला पहला स्थान और भिवानी की सिमरन को दूसरा
पलवल | नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में मूक-बधिर वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय 13वीं राज्यस्तरीय मूक-बधिर बच्चों की खेल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में प्रदेश के 200 मूक-बधिर खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। लड़कियों की आठ से 12 आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में मिली गुड़गांव ने पहला, सिमरन भिवानी ने दूसरा व रिया करनाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। 12 से 18 आयु वर्ग में अन्नू हिसार ने पहला, भारती गुड़गांव ने दूसरा व निरचारा गुड़गांव ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों की 100 मीटर दौड़ में विशाल सोनीपत ने पहला, पीयूष गुड़गांव ने दूसरा व आदित्य बहादुरगढ़ ने तीसरा स्थान हासिल किया।
40 दिन में 6 इंटरनेशनल गोल्ड जीत चुकी मनु 3 दिन रुकेंगी घर, वर्ल्ड कप खेलने जाएंगी कोरिया
बहादुरगढ़ | अभी तो मैंने शुरुआत की है, आपकी दुआएं रही तो गोल्ड पदक लाने का यह सिलसिला यूं ही जारी रहेगा। ओलिंपिक में गोल्ड पदक जीतना मेरा लक्ष्य है और इसके लिए कड़ी मेहनत करूंगी। यह कहना है गोल्ड कोस्ट 2018 राष्ट्रमंडल खेलों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में देश को गोल्ड मेडल दिलवाने वाली झज्जर की बेटी मनु भाकर का। रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट से लौटते वक्त गेटवे ऑफ हरियाणा बहादुरगढ़ में उनका जोरदार स्वागत किया गया। मनु घर पर मात्र 3 दिन ही रुकेगी। मनु तीन दिन बाद वर्ल्ड कप में भाग लेने के लिए कोरिया रवाना हो जाएगी।
50 हजार या अधिक पर ई-वे बिल होगा जरूरी प्रदेश में 20 अप्रैल से इंटर स्टेट ई-वे बिल होगा लागू
चंडीगढ़ | हरियाणा में 20 अप्रैल से अंतर राज्यिक ई-वे बिल को लागू कर दिया जाएगा और हरियाणा में ई-वे बिल माल के राज्य के भीतर परिवहन हेतु भी अनिवार्य होगा। यदि परिवहन किए जाने वाले माल का मूल्य 50 हजार रुपए से या उससे अधिक है तो ई-वे बिल आवश्यक होगा। इंटर स्टेट माल परिवहन हेतु ई-वे बिल जेनरेट करने के लिए करदाताओं, परिवहनकर्ताओं को किसी कर अधिकारी या चेक पोस्ट तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यूजर फ्रेंडली ई-वे बिल प्रणाली है और ई-वे बिल का आसान एवं शीघ्र जेरनरेशन भी है।
जीएसटी के नाम पर ज्यादा वसूली, जटिल फॉर्म ने मुश्किल की मुनाफाखोरों की शिकायत
पानीपत | जीएसटी दरें घटने के बावजूद उपभोक्ताओं को दाम में कमी का लाभ नहीं देने वाले कारोबारियों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय मुनाफाखोरी रोधी (नेशनल एंटी प्रोफिटियरिंग) कानून बनाया था। लेकिन जागरूकता के अभाव और पेचीदा प्रक्रिया की वजह से यह कानून बेसर साबित हो रहा है। पिछले साल नवंबर में 176 वस्तुओं पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% किया गया था। इससे वस्तुओं के खुदरा दाम तो घट गए, लेकिन कई दुकानदार 28 फीसदी की दर से ही इन वस्तुओं को बेच रहे हैं। नेशनल एंटी प्रोफिटियरिंग अथॉरिटी को पिछले चार महीनों में देशभर से ऐसे मामलों की 200 से भी कम शिकायतें मिली हैं।