पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अरुण गुप्ता एचएस और कमल किशोर होंगे एमसी कमिश्नर

अरुण गुप्ता एचएस और कमल किशोर होंगे एमसी कमिश्नर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | चंडीगढ़ में होम सेक्रेटरी और एमसी कमिश्नर की पोस्ट के लिए दो अफसरों के नाम फाइनल हो गए हैं। हरियाणा कैडर के आईएएस अरुण कुमार गुप्ता अब चंडीगढ़ के होम सेक्रेटरी होंगे। 1992 बैच के आईएएस अरुण कुमार गुप्ता इस समय प्रिंसिपल सेक्रेटरी टू गवर्नमेंट हरियाणा टाउन एंड कंट्री प्लानिंग एंड अर्बन इस्टेट डिपार्टमेंट की पोस्ट पर काम देख रहे हैं।

तीन साल की डेपुटेशन पर अरुण गुप्ता चंडीगढ़ में बतौर होम सेक्रेटरी ज्वाॅइन करेंगे। गुप्ता ने कहा कि उनके पास अभी ऑफिशियल कम्युनिकेशन नहीं है। मौजूदा होम सेक्रेटरी की टेन्योर 11 जनवरी 2018 को पूरी हो चुकी है जिसके बाद एक्सटेंशन पहले मार्च तक की दी गई थी, जिसके बाद दोबारा से 30 मई तक की एक्सटेंशन अनुराग अग्रवाल को दी गई थी।

अरुण गुप्ता

एमसी को भी मिला रेगुलर कमिश्नर... नवंबर 2017 से एमसी कमिश्नर की पोस्ट पर भी एडिशनल चार्ज पर ही काम चल रहा है। अब मिनिस्ट्री ने पंजाब कैडर के आईएएस कमल किशोर यादव का नाम इस पोस्ट के लिए फाइनल कर दिया है। बुधवार को ही यादव के एमसी चंडीगढ़ कमिश्नर के तौर पर डेपुटेशन पर ट्रांसफर के ऑर्डर जारी किए गए हैं। यादव 2003 बैच के आईएएस हैं, जो स्पेशल सेक्रेटरी हाउसिंग पंजाब गवर्नमेंट के तौर पर काम कर रहे हैं।

चंडीगढ़ | चंडीगढ़ में होम सेक्रेटरी और एमसी कमिश्नर की पोस्ट के लिए दो अफसरों के नाम फाइनल हो गए हैं। हरियाणा कैडर के आईएएस अरुण कुमार गुप्ता अब चंडीगढ़ के होम सेक्रेटरी होंगे। 1992 बैच के आईएएस अरुण कुमार गुप्ता इस समय प्रिंसिपल सेक्रेटरी टू गवर्नमेंट हरियाणा टाउन एंड कंट्री प्लानिंग एंड अर्बन इस्टेट डिपार्टमेंट की पोस्ट पर काम देख रहे हैं।

तीन साल की डेपुटेशन पर अरुण गुप्ता चंडीगढ़ में बतौर होम सेक्रेटरी ज्वाॅइन करेंगे। गुप्ता ने कहा कि उनके पास अभी ऑफिशियल कम्युनिकेशन नहीं है। मौजूदा होम सेक्रेटरी की टेन्योर 11 जनवरी 2018 को पूरी हो चुकी है जिसके बाद एक्सटेंशन पहले मार्च तक की दी गई थी, जिसके बाद दोबारा से 30 मई तक की एक्सटेंशन अनुराग अग्रवाल को दी गई थी।

खबरें और भी हैं...