पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला ने 3 साल पहले की थी लव मैरिज, अब दी थाने में शिकायत...

महिला ने 3 साल पहले की थी लव मैरिज, अब दी थाने में शिकायत...

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-14 पुलिस थाने में एक महिला ने शिकायत दी है कि नशीला पदार्थ पिलाकर उसके पति ने पहले तो अश्लील वीडियो बना ली और अब वह धमकी देकर 6 लाख रुपए की डिमांड कर रहा है। कह रहा है कि यदि रुपए नहीं दिए तो वीडियो वायरल कर देगा। महिला ने कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को दी है, जिसमें पति यह बातें बोल रहा है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोहित अरोड़ा के खिलाफ आईपीसी की धारा 387 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर-15 में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका 13 साल का बेटा पहले सेक्टर-27 में किराए के मकान में रहते थे। वहां 3 साल पहले उसकी मुलाकात शाहबाद के रहने वाले मोहित अरोड़ा से हुई। दोस्ती हुई, जिसके बाद हमने लव मैरिज कर ली। प्यार में फंसाकर मोहित ने उससे 7 लाख रुपए ले लिए। लेकिन पिछले छह महीने से मोहित कहीं और रहने लग गया था। वह फोन पर रुपयों की डिमांड करने लगा। परेशान होकर उन्होंने सेक्टर-27 के मकान को चेंज किया और सेक्टर-15 में आकर रहने लगे।

पति ने प|ी की बनाई अश्लील वीडियो, धमकी दी- 6 लाख रुपए दो नहीं तो बदनाम कर दूंगा

कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को दी

शिकायत के अनुसार शादी के बाद मोहित ने प|ी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। अश्लील वीडियो बनाई और फोटो भी ली। प|ी को इस बारे में अभी तक पता भी नहीं था। मोहित ने कुछ दिन पहले ही उसे इस बारे में बताया और धमकी देने लगा। कहा कि उसके भाई की चंडीगढ़ सेक्टर-22 में दुकान पर साढ़े 6 लाख रुपए देकर आओ। महिला ने ऐसा करने से मना किया तो कहा कि अश्लील फाेटो वॉट्सएप और फेसबुक पर डाल दूंगा। इसके बाद किसी को मुंह दिखाने के लायक नहीं रहेगी। इसके बाद महिला ने रिकॉर्डिंग के साथ-साथ पुलिस को शिकायत दी।

खबरें और भी हैं...