पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों का राष्ट्रीयकृत बैंकों से लिया कर्ज जल्द माफ होगा

किसानों का राष्ट्रीयकृत बैंकों से लिया कर्ज जल्द माफ होगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| ज्यादातर निजी और राष्ट्रीयकृत बैंकों ने कर्जदार किसानों की सूचियां पंजाब सरकार को भेज दी हैं, जबकि कुछ बैंकों द्वारा तैयार की जा रही हैं। सरकार ने भी राष्ट्रीयकृत बैंकों को सूचियां सौंपने के लिए दिया समय 25 मई तक बढ़ा दिया है। यह जानकारी चंडीगढ़ में स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी की मीटिंग के बाद कन्वीनर पीएस चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि सरकार जिन किसानों का कर्ज माफ करेगी, उनकी राशि संबंधित बैंक को सरकार द्वारा दिया जाना तय हुआ है। जैसे ही सरकार कर्ज माफ करने की घोषणा करेगी, उसके साथ ही संबंधित बैंक को राशि मिल जाएगी।

खबरें और भी हैं...