पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अवैध ट्रैवल एजेंटों पर कार्रवाई, ग्राहकों को देंगे रसीद

अवैध ट्रैवल एजेंटों पर कार्रवाई, ग्राहकों को देंगे रसीद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| कैप्टन सरकार ने सभी जिलों के डीसी, एसएसपी, पुलिस कमिश्नरों को अपने-अपने जिलों में अवैध ट्रैवल एजेंटों की पहचान कर उनके खि़लाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। साथ ही कानून की पालना के लिए जारी एडवाइजरी के तहत सभी रजिस्टर्ड ट्रैवल एजेंटों को ग्राहकों को रसीद देनी होगी। रसीद पर नंबर, राशि, अदायगी की विधि, नाम और रजिस्टर्ड जगह का मुकम्मल पता और जीएसटी नंबर दर्ज होना चाहिए। एजेंटों को दफ्तरों में रजिस्टर्ड लाइसेंस नंबर भी डिसप्ले करने होंगे। डिप्टी कमिश्नरों को भी अपने-जि़लों में रजिस्टर्ड एजेंटों की विस्तृत जानकारी जि़लों के वेब पोर्टल पर अपडेट करनी होगी। इसमें लाइसेस, इसकी समय सीमा और तस्वीर शामिल होगी। एक पीसीएस अफसर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाना चाहिए।

खबरें और भी हैं...