चंडीगढ़ | पूर्व की कांग्रेस सरकार में खिलाड़ियों को पुलिस महकमे में नियमों की अनदेखी कर जॉइन कराया गया। इसके लिए कोई विज्ञापन भी जारी नहीं किया गया। इसमें 64 प्लेयर्स को (20 को डीएसपी, 19 को इंस्पेक्टर और 25 को एसआई) अफसर बनाया था। खेलमंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस सरकार में खिलाड़ियों की भर्ती की जानकारी के लिए पुलिस को चिट्ठी लिखी है लेकिन अभी कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है। अयोग्य को भी नौकरी दी गई थी। जरूरत पड़ी तो सीबीआई या अन्य एजेंसी से जांच कराएंगे। यदि नौकरी सही तरीके से नहीं देना पाया गया तो यह भर्ती रद्द की जा सकती हैं।
वहीं पूर्व खेलमंत्री सुखवीर कटारिया ने कहा कि हमने पाॅलिसी के अनुसार प्लेयर्स की भर्ती की थी। ओलंपिक और वर्ल्ड गेम्स में मेडल लाने वालों को डीएसपी बनाया। सभी भर्तियां प्रॉपर चैनल से की हैं। इसमें कहीं कुछ गड़बड़ी नहीं है।