पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चन्नी ने 15 लेक्चरर्स को नियुक्ति पत्र सौंपे, उनकी पसंद के मुताबिक स्टेशन किए अलॉट

चन्नी ने 15 लेक्चरर्स को नियुक्ति-पत्र सौंपे, उनकी पसंद के मुताबिक स्टेशन किए अलॉट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने 15 नवनियुक्त लेक्चरर्स को नियुक्ति-पत्र सौंपे और विभिन्न बहुतकनीकी कॉलेजों में रिक्त पड़े पदों पर उनकी पसंद के मुताबिक स्टेशन अलॉट किए। चन्नी ने पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा चुने गए लेक्चरर्स को शुक्रवार अपने दफ्तर में बुलाया। उन्होंने कहा कि पहली पोस्टिंग पसंद के मुताबिक की गई है परंतु अगली तैनाती नतीजा आधारित होगी। जो लेक्चरर बढ़िया नतीजे देगा उसे पसंद के मुताबिक नजदीकी संस्थान में तैनात किया जाएगा और जो बढिय़ा नतीजे नहीं देगा उसको दूर-दराज के इलाकों में भेजा जाएगा।

खबरें और भी हैं...