पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जहां गुरु जी गए, उन मार्गों का नाम ‘गुरु नानक मार्ग’ रखने का एलान

जहां गुरु जी गए, उन मार्गों का नाम ‘गुरु नानक मार्ग’ रखने का एलान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को यादगारी समारोह के तौर पर मनाने की योजना के तहत पंजाब सरकार ने राज्यभर में श्री गुरु नानक देव जी के चरण स्पर्श प्राप्त पवित्र स्थानों को जोड़ती सड़कों का नाम ‘गुरु नानक मार्ग’ रखने का फैसला किया है।

प्रकाश पर्व की तैयारियों के लिए शुक्रवार को हुई मीटिंग की प्रधानगी करते हुए सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इन स्थानों का विशेष विकास करने का भी ऐलान किया। प्रकाश पर्व का थीम ‘नानक नाम चढ़दी कला, तेरे भाणे सरबत दा भला’ होगा।

सीएम ने कहा कि वह दूसरे राज्यों के सीएम को पत्र लिखकर गुरु जी की यात्रा वाले स्थानों के बुनियादी ढांचों के विकास की अपील करेंगे।

विभिन्न जत्थेबंदियों से तालमेल के लिए कमेटी

समारोह के लिए विभिन्न जत्थेबंदियों के साथ तालमेल करने के लिए नवजोत सिंह सिद्धू, सुखजिंदर सिंह रंधावा तथा सुल्तानपुर लोधी से विधायक नवतेज सिंह चीमा पर आधारित कमेटी बनाई गई है जिसे प्रसिद्ध माहिरों और इतिहासकारों के साथ-साथ एसजीपीसी और संत समाज के नुमाइंदों तक पहुंच करने का जिम्मा सौंपा गया है।

खबरें और भी हैं...