चंडीगढ़ | डेराबस्सी से सेक्टर-11 कॉलेज पेपर देने के लिए आ रही 21 साल की नवविवाहिता निशा देवी लापता हो गई है। मामले में पति की शिकायत पर सेक्टर-31 थाना पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर दी है। हालांकि नवविवाहिता का कोई सुराग नहीं लग सका है। बताया गया कि डेराबस्सी के पास पड़ते गांव की रहने वाली निशा सेक्टर-11 कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रही है। घटना 16 मई की है जब निशा का पेपर था। वह अपने पति के साथ बाइक पर आ रही थी। घटना एयरपोर्ट चौक के पास की है जब उनके पति की बाइक पंक्चर हो गई। पति ने नीशा को ऑटो से कॉलेज जाकर पेपर देने के लिए कहा लेकिन वह कॉलेज नहीं पहुंची। जब पति पेपर खत्म होने के समय कॉलेज के बाहर पहुंचे तो पाया कि प|ी वहां पर नहीं है जिसके बाद उन्होंने शिकायत दी।
प्रशासक बदनोर पीयू में करेंगे हॉस्टल नंबर 10 का उद्घाटन
चंडीगढ़ | पंजाब यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल नंबर-10 का उद्घाटन गवर्नर व यूटी के प्रशासक वीपी बदनोर करेंगे। 29 जून को हॉस्टल की शुरुआत होने वाली है जिससे करीब 300 स्टूडेंट्स को फायदा होगा। कैंपस में गर्ल्स हॉस्टल की मांग हमेशा बनी रहती है और हर साल सेशन के अंत तक भी वेटिंग लिस्ट खत्म नहीं होती। हालांकि लड़कों के मुकाबले लड़कियों के हॉस्टल कैंपस में ज्यादा है। इस बारे में तैयारियों को लेकर पीयू प्रशासन की मीटिंग मंगलवार की दोपहर को हुई। बदनोर ना सिर्फ हॉस्टल बल्कि एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक में शुरू हुए नए सेक्शन का उद्घाटन भी करेंगे।
सेक्टर-22 में बूथ के बाहर सामान रखने पर तीन को किया गया सील
चंडीगढ़ | सेक्टर-22 की शास्त्री मार्केट में ज्यादातर दुकानदारों ने लोगों के आने-जाने के रास्त पर भी एन्क्रोचमेंट की हुई है। ऐसे ही तीन दुकानदारों के बूथ इस्टेट ऑफिस ने सील कर दिए हैं। इन बूथ के आगे तक सामान रखा हुआ था। इस पूरी मार्केट में इतनी एन्क्रोचमेंट है कि चलना भी मुश्किल होता है। दुकानदारों ने दुकानों के बाहर या तो अपना सामान सेल के लिए रखा होता है या फिर यहां पर दीवारें ही रेंट पर दूसरे दुकानदारों को दे दी हैं। इसके लिए अब सरप्राइज चेकिंग भी की जाएगी। जिन दुकानदारों ने दीवारें भी रेंट पर दी गई हैं उनको लेकर रिपोर्ट बनाई जाएगी।
शहर में दो अलग-अलग जगहों पर हुई चोरियां, कार से म्यूजिक सिस्टम चोरी
चंडीगढ़ | शहर में दो अलग अलग जगहों पर चोरी की वारदातें हुई। दोनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में मनीमाजरा के रहने वाले कुलवंत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि किसी ने उनके घर के बाहर खड़ी हुई कार से म्यूजिक सिस्टम और दस्तावेज चोरी कर लिए हैं। दूसरे मामले में सेक्टर-44 के रहने वाले करन प्रभाकर ने पुलिस को शिकायत दी है कि बुड़ैल से किसी ने उनके प्लॉट के बाहर से एसी की आउटडोर यूनिट चोरी कर ली है। पुलिस ने जांच करने के बाद मामले में केस रजिस्टर कर लिया है।