पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएचबी के घरों की मजबूती चेक करेगी एजेंसी

सीएचबी के घरों की मजबूती चेक करेगी एजेंसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के हजारों मकानों में जो वाॅयलेशन नीड बेस्ड चेंजेज के तौर पर की गई है उसको चेक करने के लिए एक कंसल्टेंट एजेंसी बोर्ड हायर करेगा। शनिवार को हुई बोर्ड मीटिंग में इस बारे में फैसला किया गया है। ज्यादातर मकानों में एक्स्ट्रा रुम या कंस्ट्रक्शन के लिए उन दीवारों को भी हटा दिया गया है जिन पर पूरी बिल्डिंग का भार पड़ता है। इसलिए एक एजेंसी हायर की जाएगी जोकि चीफ इंजीनियर सीएचबी के साथ मिलकर स्ट्रक्चर स्टेबिलिटी को लेकर सर्वे करेगी। बोर्ड की मीटिंग में इस बार पूरा फोकस सीएचबी की वर्किंग सुधारने से जुड़े फैसलों पर रहा।

सीएचबी में प्रॉपर्टी से रिलेटेड कामों में कई-कई दिन लोगों को चक्कर लगाने पड़ते हैं। लोगों का कम से कम टाइम लगे इसके लिए ब्रांच हेड और सेक्रेटरी लेवल पर कई पावर्स डेलिगेट की गई हैं। वहीं नीड बेस्ड चेंज को लेकर कुछ सेक्टरों की रिपोर्ट कमेटी ने मीटिंग में रखी। चेयरमैन सीएचबी ने कमेटी को कहा है कि वे चाहे 10 दिन और इस पर लगा लें लेकिन काम पूरा होना चाहिए। सभी एरिया और कंस्ट्रक्शन कवर होना चाहिए।

नीड बेस्ड चेंजेज को लेकर रिपोर्ट सब्मिट करने के लिए 10 दिनों का टाइम दिया

फाइल वर्क में कम होंगे दो से तीन दिन

1. ये काम ब्रांच हेड के पास ही फाइनल होंगे: सेल डीड, ट्रांसफर और गिफ्ट डीड सब रजिस्ट्रार के पास रजिस्टर होती है। रजिस्टर होने के बाद अब ब्रांच हेड के पास ही ट्रांसफर लेटर जारी हो जाएंगे। पहले ये काम सेक्रेटरी लेवल तक जाकर पूरा होता था। इसके अलावा नॉर्मल सेल डीड ट्रांसफर, डुप्लीकेट डॉक्यूमेंट्स लेने और एनओसी पर भी ऐसे ही काम होगा। लेकिन अगर कोई कम्प्लेंट या ऑब्जेक्शन आती है तो सीनियर ऑफिसर्स के पास केस जाएगा।

2. डीड ऑफ कन्वेंस के लिए ई स्टैंप फैसिलिटी होगी।

3. ट्रांसफर केस, म्युचुअल, ब्लड रिलेशन या फिर डेथ केस अब तक चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) के लेवल पर जाते थे लेकिन इन केस को अब सेक्रेटरी लेवल पर ही निपटाया जाएगा।

4. जो एफिडेविट या इंडेम्निटी बाॅन्ड अलॉटियों को देने पड़ते हैं उनकी अटेस्टेशन जरूरी है या नहीं, इसके लिए चेयरमैन ने लीगल एडवाइस लेने के लिए कहा है। इसके बाद इस सिस्टम को भी सिंपल करेंगे।

5. सिटीजन चार्टर जो सीएचबी के हैं उसी हिसाब से सर्विसेज टाइम बाउंड तरीके से पूरी होगी।

खबरें और भी हैं...