पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीसीआर की जिप्सी से टक्कर पर 3 बार पलटी फॉर्च्यूनर, सब सेफ

पीसीआर की जिप्सी से टक्कर पर 3 बार पलटी फॉर्च्यूनर, सब सेफ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | सेक्टर-3 एमएलए हॉस्टल के पास किसी घटना पर जा रही एक पीसीआर की गाड़ी और फॉर्च्यूनर के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फॉर्च्यूनर कार तीन बार पलटी जबकि पीसीआर की गाड़ी आगे से पूरी तरह डैमेज हो गई। मामले में सेक्टर-3 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पुलिस देख रही है कि आखिर किसकी गलती से यह टक्कर हुई है। हादसे के समय फॉर्च्यूनर में दो महिलाओं समेत तीन लोग सवार थे जबकि पीसीआर की गाड़ी में दो लोग मौजूद थे। फॉर्च्यूनर कार को पंचकूला का रहने वाला उदित ड्राइव कर रहा था जबकि पीसीआर की गाड़ी को काॅन्स्टेबल मनोज चला रहा था।

पुलिस के मुताबिक घटना के समय उदित सेक्टर-11 कॉलेज जा रहे थे जहां पर उनका पेपर था। वह इसी कॉलेज से बीए के स्टूडेंट है। जाने से पहले उन्हें अपनी मां और बहन को एमएलए हॉस्टल में छोड़ना था। जब गाड़ी एमएलए हॉस्टल के चौक के पास पहुंची तो पीसीआर की जिप्सी और उनकी गाड़ी में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद फॉर्च्यूनर कार पलटी। मौके पर जमा हुए लोगों ने जानकारी पुलिस को दी और कार से बाहर सभी को निकाला गया। वहीं हादसे के बाद दोनों वाहन चालकों ने एक-दूसरे पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है।

खबरें और भी हैं...