चंडीगढ़। पीजीआई ने हेल्थ रिसर्च डिपार्टमेंट के सहयोग से 16 से 19 मई वर्कशॉप का आयोजन किया। इसमें 10 राज्यों के पार्टिसिपेंट्स को ट्रेंड किया गया। पीजीआई के डीन (अकादमिक) प्रो. राजेश कुमार ने वर्कशॉप का उद्घाटन किया और हेल्थ केयर सर्विसेज की योजनाएं बनाने और उन पर रिसर्च के बारे में बताया। पीजीआई में हेल्थ इकोनॉमिक्स में अतिरिक्त प्रो. शंकर प्रिंजा, इस प्रोजेक्ट की प्रिंसिपल इन्वेस्टीगेटर हैं। इस राष्ट्रीय स्तर के रिसर्च प्रोग्राम से सभी स्तरों पर 500 अधिक स्वास्थ्य सेवाएं शामिल होंगी। स्वास्थ्य और अनुसंधान विभाग (डीएचआर), नई दिल्ली जैसे देश के प्रमुख संगठनों और हेल्थ कॉलेजेज के कुल तीस सीनियर रिसर्चर और एजुकेशनिस्ट ने इसमें हिस्सा लिया।