पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इस सेशन में जारी रहेगा एमबीए बीई का कोर्स

इस सेशन में जारी रहेगा एमबीए बीई का कोर्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईसीईटी) में सेशन 2018-19 में भी 5 ईयर बीई केमिकल विद एमबीए का कोर्स जारी रहेगा। इसे आगामी प्रॉस्पेक्ट्स में भी शामिल किया जाएगा। यह फैसला डिपार्टमेंट ने किया है। इससे पहले डिपार्टमेंट की सिफारिश पर सिंडिकेट ने इस कोर्स को साढ़े 5 से घटाकर 5 साल का कर दिया है। इस बीच ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन और यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन की अप्रूवल लेने की कोशिश यूनिवर्सिटी करती रहेगी। यह सब कोर्स एआईसीटीई की मंजूरी के बिना चल रहा था और काउंसिल ने इसमें बदलाव की सिफारिश की थी। मीटिंग के दौरान यह बात आई कि यूनिवर्सिटी एक ऑटोनोमस इंस्टिट्यूट है इसलिए यूजीसी के अप्रूवल के बिना भी कोर्स चल सकते हैं। इसकी मार्केट वैल्यू बढ़ाने के लिए इनकी अप्रूवल भी ले ली जाएगी। कोर्स में इस तरह के बदलाव कर दिए गए हैं कि अब अप्रूवल आसानी से मिल जाएगी।

खबरें और भी हैं...