पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेड लाइन के बाहर हुई कंस्ट्रक्शन पर वन टाइम रिलेक्सेशन दी जाए

रेड लाइन के बाहर हुई कंस्ट्रक्शन पर वन टाइम रिलेक्सेशन दी जाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमपी ने होम मिनिस्टर को लिखा

चंडीगढ़| एमपी किरण खेर ने रेड लाइन के बाहर हुई कंस्ट्रक्शन को रेगुलाइज करने के लिए होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह को लेटर भेजा है। इसमें उन्होंने वन टाइम रिलेक्सेशन देने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने कहा है कि जब तक पॉलिसी न बन जाए तब तक किसी घर को तोड़ा नहीं जाना चाहिए। एमपी ने लिखा है कि उनको पता चला है कि अभी भी प्रशासन कई मकानों को तोड़ने जा रहा है लेकिन हाल ही में भी कई लोगों के घर तोड़ कर उनकी छत प्रशासन ने छिन ने ली है। लेटर में लिखा है कि चंडीगढ़ में जमीन की कीमत ज्यादा होने के चलते लोगों ने एग्रीकल्चरल लैंड पर प्लॉट खरीद लिए और वहां मकान बनवा लिए। चंडीगढ़ प्रशासन ने इन प्लॉट्स की रजिस्ट्री मंजूर करते हुए इन लोगों से स्टैंप फीस भी ले ली। यह जानते हुए कि यह मकान एग्रीकल्चर लैंड पर बने हैं, अधिकारियों ने किसी तरह की आपत्ति नहीं उठाई और बिजली व पानी के कनेक्शन भी दे दिए। इससे साफ है कि इन मकानों का निर्माण उस समय चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों की सहमति से ही हुआ था।

खबरें और भी हैं...