पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पैसे देकर स्टूडेंट करवाता था होमवर्क, टीचर ने डंडों से पीटा

पैसे देकर स्टूडेंट करवाता था होमवर्क, टीचर ने डंडों से पीटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | कानूनी तौर पर स्कूलों में कॉर्पोरल पनिशमेंट पर पाबंदी है, एजुकेशन डिपार्टमेंट और चंडीगढ़ कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स की ओर से टीचर्स को अवेयर करने के लिए वर्कशॉप भी कई बार लगाई गई। इसके बावजूद टीचर्स बच्चों को पीटने से बाज नहीं आ रहे। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मनीमाजरा टाउन में 9 साल के स्टूडेंट रजिंदर को लेडी टीचर ने डंडों से पीटा। चौथी क्लास के स्टूडेंट के पिता प्रवीन ने इसकी शिकायत पुलिस में दी। प्रवीन का आरोप है कि टीचर ने बच्चे को इसलिए पीटा क्योंकि उसका बेटा स्कूल में पैसे लेकर जाता था। वहीं, टीचर का कहना है कि ये बच्चा पैसे लेकर आता था और क्लास के दूसरे बच्चों को खिला-पिलाकर अपना होमवर्क करने के लिए कहता था। इसलिए उसे डांटा था, ताकि क्लास का माहौल न खराब हो। स्कूल प्रिंसिपल रमनीक ने बताया कि टीचर ने पेरेंट्स से माफी मांग ली है। चंडीगढ़ कमिशन प्रोटेक्शन फॉर चाइल्ड राइट्स की चेयरपर्सन हरजिंद्र कौर का कहना है कि टीचर को कमीशन की ओर से समन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...