पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्यास में फैले चड्ढा मिल के कैमिकल की न्यायिक जांच हो : शिअद

ब्यास में फैले चड्ढा मिल के कैमिकल की न्यायिक जांच हो : शिअद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | शिरोमणि अकाली दल ने चड्ढा की चीनी मिल से निकले शीरा के कारण ब्यास दरिया में हजारों जीवों के मारे जाने की न्यायिक जांच की मांग की है। दल के सीनियर नेता सुखदेव सिंह ढींडसा ने कहा है कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेेटी के पूर्व प्रधान परमजीत सिंह सरना सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के धार्मिक सलाहकार हैं, इसी कारण उनके परिवार की शूगर मिल के खिलाफ कार्रवाई करने में सरकार आनाकानी कर रही है। कैप्टन यह स्पष्ट करें आखिरकार पानी दूषित होने व मछलियां समेत अन्य जंतुओं के मारे जाने का कौन जिम्मेदार है। कैप्टन खुद पर्यावरण व जीव प्रेमी होने का दावा करते हैं, लेकिन अब चुप्पी साधे हुए हैं। ढींडसा ने कहा है कि सबसे आश्चर्य की बात यह है कि देश का एक मात्र ब्यास दरिया ही है जहां इंडस डॉल्फिन पाई जाती थीं, उसी में लापरवाही के चलते शीरा फेंका जा रहा है।

एन्वायरमेंटल इमरजेंसी डिक्लेयर करें : खैहरा

चंडीगढ़ | विपक्ष के नेता सुखपाल खैहरा ने कहा है कि ब्यास दरिया में जो नुकसान हुआ है, उसे सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। ब्यास और सतलुज का पानी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसके अलावा मालवा में पीने के पानी को भी नुकसान हुआ है। सरकार को एन्वायरमेंटल इमरजेंसी डिक्लेयर करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इतनी भारी संख्या में मछलियों का मरना एक गंभीर मामला है। इसी तरह भोपाल में हुए गैस कांड के दौरान काफी नुकसान हुआ था। उसका असर अभी तक खत्म नहीं हुआ। मिल की 25 लाख रुपए सिक्योरिटी जब्त करना बहुत मामूली है। यह देखा नहीं जा रहा कि लाखों बेगुनाह जीव जंतु मारे गए। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...