- Hindi News
- National
- खुशी सबसे बड़ा अपराध अपनी संभावनाओं का विकास न करना है। आप जब भी बेहतर करते हैं, तो पूरी दुनिया की मदद करते हैं।
खुशी सबसे बड़ा अपराध अपनी संभावनाओं का विकास न करना है। आप जब भी बेहतर करते हैं, तो पूरी दुनिया की मदद करते हैं।
15 साल के अनीश ने जीता गोल्ड; बोले- 5 दिन बाद मैथ्स का पेपर, टेंशन तो उसकी है
गोल्ड कोस्ट | कॉमनवेल्थ गेम्स के 9वें दिन भारत ने 3 गोल्ड सहित 11 मेडल जीते। महाराष्ट्र की तेजस्विनी सावंत ने शूटिंग और झज्जर के 24 वर्षीय बजरंग पुनिया ने कुश्ती में गोल्ड जीता, पर इतिहास रचा मूल रूप से सोनीपत के कासंडी गांव के रहने वाले करनाल निवासी 15 साल के अनीश भानवाल ने। अनीश ने 25 मी. रैपिड फायर पिस्टल में गोल्ड जीता। अनीश कॉमनवेल्थ इतिहास में भारत के सबसे कम उम्र के गोल्ड मेडलिस्ट बन गए हैं।
चंडीगढ़, शनिवार 14 अप्रैल, 2018
कुल पेज 16+8+6=30, मूल्य Rs. 5.00 | वर्ष 18, अंक 337, महानगर (चंडीगढ़) 
करनाल के अनीश कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतने वाले सबसे युवा भारतीय, झज्जर के रेसलर बजरंग का कुश्ती में गोल्ड
कोई हॉबी नहीं है, बस शूटिंग करता हूं: अनीश
गोल्ड मेडल तो जीत लिया। अब आपके क्या प्लान हैं?
अब मुझे एग्जाम देना है। मैं एक चैंपियनशिप में गया था, इसलिए सीबीएसई ने मुझे बाद में एग्जाम देने की परमिशन दे दी थी। अब 16, 17, 18 को मेरे हिंदी, सोशल स्टडी और मैथ्स के एग्जाम हैं। बैक-टू-बैक तीन एग्जाम की तैयारी करनी है। 5 दिन बाद मैथ्स के पेपर की मुझे सबसे ज्यादा टेंशन है।
कम उम्र में कॉमनवेल्थ जैसे बड़े टूर्नामेंट में उतरने का दबाव था?
दबाव में ही मेरा बेस्ट परफॉर्मेंस निकलता है। जब लोगों को आपसे उम्मीद हो तो निशाना साधने का अलग मजा होता है।
आपकी हॉबी क्या है? खाली वक्त में आप क्या करते हैं?
कोई हॉबी नहीं है। बस शूटिंग करता हूं और रनिंग करता हूं।
आप पढ़ रहे हैं देश का सबसे विश्वसनीय और नंबर 1 अखबार
वैशाख कृष्ण पक्ष-13, 2075
कॉमनवेल्थ के कम उम्र के मेडलिस्ट
13.2 साल, डी. एलेक्जेंड्रे (कैनेडा) डाइवर गोल्ड
13.8 साल, जेनी ट्यूरेल (ऑस्ट्रेलिया) स्वीमिंग, गोल्ड
14 साल, जेनेट मॉरिन (कैनेडा) जिम्नास्टिक, गोल्ड
भारत का कोई पहलवान खाली हाथ नहीं आया
भारत ने अब तक सबसे ज्यादा 6 गोल्ड शूटिंग में जीते हैं। 5 गोल्ड के साथ वेटलिफ्टिंग दूसरे नंबर पर है। सबसे ज्यादा 15 मेडल भी भारत ने शूटिंग में ही जीते हैं। वेटलिफ्टिंग में 9 और कुश्ती में 8 मेडल आ चुके हैं। अभी तक भारत के 8 रेसलर मैट पर उतरे हैं, सबने मेडल जीते। 3 गोल्ड, 3 सिल्वर, 2 ब्रॉन्ज आए।
कमरे में सुई मिली, दो खिलाड़ी भारत भेजे गए
भारत के ट्रिपल जंपर राकेश बाबू और पैदल चाल के एथलीट केटी इरफान को कॉमनवेल्थ से बाहर कर दिया गया है।
बैसाखी की बधाइयां
12 राज्य | 66 संस्करण
बजरंग पुनिया
मेडल टैली (टॉप-5)
देश गोल्ड िसल्वर ब्राॅन्ज
ऑस्ट्रेलिया 65 49 54
इंग्लैंड 31 34 34
भारत 17 11 14
कनाडा 14 34 26
द. अफ्रीका 13 10 12
भारत के प्रमुख मैच
6:00 (सुबह) हॉकी (महिला)
6:30 (सुबह) बैडमिंटन (डबल्स)
7:32 (सुबह) मेरीकॉम (बॉक्सिंग) 12:08 (दोप.) रिले (4X400 महिला)