- Hindi News
- National
- सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जो कुछ कहा, उसका जवाब मुख्यमंत्री अमरिंदर ही दे सकते हैं: सिद्धू
सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जो कुछ कहा, उसका जवाब मुख्यमंत्री अमरिंदर ही दे सकते हैं: सिद्धू
चंडीगढ़ | पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने 1988 के रोड रेज मामले में पंजाब सरकार की अोर से सुप्रीम कोर्ट में पेश किए गए पक्ष पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि देश के सर्वोच्च न्यायालय पर उन्हें पूरा भरोसा है। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में ऐसा क्यों कहा, इसका जवाब या तो खुद सीएम या फिर पंजाब के एडवोकेट जनरल दे सकते हैं। लेकिन उनके साथ जो कुछ हुआ है और आने वाले वक्त में जो कुछ भी होगा उसका बोझ वह खुद उठाएंगे।
कैप्टन अमरिंदर ने की सरकार के स्टैंड की पैरवी
सीएम अमरिंदर सिंह ने सिद्धू केस में सरकार के स्टैंड की पैरवी की। कहा कि वे इस केस में अलग स्टैंड नहीं ले सकते। यह केस पहले ट्रायल और फिर हाईकोर्ट पहुंचा। सरकार का एक ही स्टैंड रहा। अब केस सुप्रीम कोर्ट में है। सरकार अपना स्टैंड बदलती है तो उस पर सवाल उठेंगे कि वह पहले सही थी या अब है।