विधायकों को लगाया जाएगा मंत्रियों का सहायक
चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने घोषणा की है की राज्य सरकार विधायकों को मंत्रियों का सहायक नियुक्त करेगी। यह सहायक मंत्रियों को उनकी विभागीय जिम्मेदारियां निभाने में मदद करेंगे। एक कार्यक्रम के दौरान सीएम ने यह खुलासा करते हुए कहा कि सरकार के फैसले का उद्देश्य मंत्रियों को उनके कामकाज में सहयोग दिलाना है। वह इस बारे में जल्द ही विधानसभा के स्पीकर को सूचना देंगे ताकि राज्य विधानसभा से इस संबंध में सरकार को मंजूरी मिल सके। इधर विपक्ष के नेता व आप विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा है कि मुख्यमंत्री कांग्रेस विधायकों को स्वतंत्र विभागों और मंत्रियों की शक्तियों के साथ विधान सहायकों के रूप में नियुक्त करने जा रहे हैं, जो कि संविधान के प्रावधानों का मजाक बनाने के अलावा कुछ भी नहीं है।