पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हड़ताली कर्मचारियों को जूस पिलाने पहुंचे कमिश्नर कुलवंत सिंह।

हड़ताली कर्मचारियों को जूस पिलाने पहुंचे कमिश्नर कुलवंत सिंह।

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हड़ताली कर्मचारियों को जूस पिलाने पहुंचे कमिश्नर कुलवंत सिंह।

20 दिन में सैलरी जारी करने का आश्वासन दे निगम कमिश्नर ने तुड़वाई भूख हड़ताल

20 दिन में सैलरी जारी करने का आश्वासन दे निगम कमिश्नर ने तुड़वाई भूख हड़ताल

पठानकोट | 4 महीने से सैलरी न मिलने के कारण 5 दिन से चल रही निगम के आउटसोर्स कर्मचारियों की भूख हड़ताल शुक्रवार को कमिश्नर कुलवंत सिंह ने 20 दिन में सैलरी देने का आश्वासन देकर खुलवाई। आउटसोर्स वाटर सप्लाई यूनियन प्रधान धर्मिंदर ठाकुर व स्वच्छ भारत सफाई मजदूर यूनियन प्रधान जतिंदर चीना ने बताया कि पहले भी मेयर अनिल वासुदेवा वादा तोड़ चुके है। अब सभी 512 कर्मचारियों को 4 महीने 7 दिन की सैलरी न मिली तो कर्मचारी भूख हड़ताल नहीं बल्कि काम छोड़ हड़ताल पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि वह पानी, सफाई या अन्य सेवाएं बंद कर शहरवासियों को परेशान नहीं करना चाहते पर बिना सैलरी घर चलाना मुश्किल हो रहा है। अब तो दुकानों से उधार मिलना भी बंद हो चुका है। 7 दिन में सैलरी न मिली तो संघर्ष तेज करेंगे।

8 पुलिस अफसर बदले, हरमनदीप को एएसपी, डेराबस्सी व संदीप को फगवाड़ा लगाया

चंडीगढ़ | पंजाब सरकार ने 8 पुलिस अफसरों के तबादले और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इनमें हरमनदीप सिंह हंस को एएसपी, डेराबस्सी, संदीप मलिक को एएसपी, फगवाड़ा, दिलबाग सिंह को डीएसपी, शाहकोट, जगदीश कुमार को डीएसपी, मौड़, वरिंदरजीत सिंह को डीएसपी, मुख्यालय, बरनाला, जसविंदर सिंह को डीएसपी, विजिलेंस ब्यूरो, पंजाब, अमनदीप सिंह को डीएसपी/जांच, लुधियाना (ग्रामीण) और मनोज कुमार को डीएसपी, दीनानगर में तैनात किया गया है। ट्रांसफर संबंधी आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे।

18 से 20 तक जम्मू रूट की 14 ट्रेनें रद्द, पठानकोट-जम्मूतवी सेक्शन पर चलेगा हाइट सबवेज का काम

पठानकोट | पठानकोट कैंट-जम्मूतवी रेल सेक्शन पर पठानकोट कैंट-भरोली और हीरानगर-घघवाल के बीच लिमिटेड हाइट सबवेज (ओएचई) के निर्माण के चलते ओएचई (ओवर हेड इलेक्ट्रिफिकेशन) और ट्रैफिक ब्लॉकेज रहेगा। इसके चलते नार्दर्न रेलवे ने 18 से 22 अप्रैल तक 14 ट्रेनों को रद्द किया है, जबकि 4 ट्रेनों को पठानकोट सिटी या कैंट तक ही चलाने का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार 19 अप्रैल को इंदौर से चलकर माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली मालवा एक्सप्रेस (12919) ट्रेन कैंसिल रहेगी। इसी तरह कटरा से इंदौर जाने वाली मालवा (12920) 20 अप्रैल को रद्द रहेगी।

खबरें और भी हैं...