पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोडवेज कर्मियों का सरकार के खिलाफ धरना जारी

रोडवेज कर्मियों का सरकार के खिलाफ धरना जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोडवेज कर्मियों का सरकार के खिलाफ धरना जारी

चंडीगढ़ | सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त्त संघर्ष समिति के आह्वान पर कर्मचारियों का 24 घंटे का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। इसकी अध्यक्षता संयुक रूप से सत्यवान ढुल व बलबीर जाखड ने की। यूनियन राज्य प्रधान इन्द्र सिंह बधाना ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किए वादों को पूरा नहीं किया। इसके विपरित जनता व कर्मचारियों को बलि चढ़ा चहेतों को लाभ पहुंचाने में व्यस्त है। सरकार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है, जबकि वादा कुछ और किया था। सरकार ने एक हजार बसें सालाना रोडवेज बेड़े में शामिल करना माना था, लेकिन फिर प्राइवेट बसों को हायर करने का फैसल लेकर हमें आक्रामक आंदोलन को मजबूर किया जा रहा है। संघर्ष समिति नेताओं ने कहा कि सरकार ने पक्की भर्ती करने के बजाय रिटायर कर्मचारियों को आउटसोर्स पर भर्ती करने व 500 बसें हायर करने का तुगलकी फरमान दिया है।

खबरें और भी हैं...