भारत बंद में दर्ज मामलों की होगी निष्पक्ष जांच: सीएम
चंडीगढ़ | स्वच्छ भारत मिशन के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से मुलाकात कर 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान दर्ज हुए मामलों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने इन मामलों में पुलिस द्वारा बेवजह दबाव बनाने तथा झूठे मुकदमे बनाने का आरोप लगाया, जिस पर सीएम मनोहर लाल ने गंभीरता से विचार करते हुए निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिया है। फरीदाबाद में मुख्यमंत्री से मुलाकात करते हुए प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन सौंपा और बताया कि 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान प्रदेश के कुछ जिलों में निर्दोष दलितों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए गए, अब झूठी गिरफ्तारियां की जा रही हैं।