20 शहरों के सेक्टरों की सुधरेंगी सड़कें, 265 करोड़ रुपए हुए मंजूर
चंडीगढ़. हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से शहरी स्थानीय निकाय विभाग को दिए गए सेक्टरों में सड़कों की मरम्मत की जाएगी, इसके लिए 20 शहरों के 163 सेक्टरों की विभिन्न सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 265 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है। धारुहेड़ा में 3 सेक्टरों के लिए 243 लाख रुपए, रोहतक में 5 सेक्टरों के लिए 1338 लाख, पूंडरी में एक सेक्टर के लिए 151 लाख, भिवानी में 6 सेक्टरों के लिए 200 लाख, रेवाडी में 3 सेक्टरों के लिए 415 लाख, फतेहाबाद के 2 सेक्टरों में 150 लाख, यमुनानगर के 4 सेक्टरों में 216 लाख, कैथल के 4 सेक्टरों में 902 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
करनाल में खर्च होंगे 3703 लाख रुपए : नारायणगढ़ में एक सेक्टर के लिए 70 लाख रुपए, सोनीपत में 3 सेक्टरों के लिए 2349 लाख, करनाल में 11 सेक्टरों के लिए 3703 लाख, शाहाबाद के एक सेक्टर में 106 लाख रुपए, थानेसर में 7 सेक्टरों के लिए 1880 लाख रुपए, पेहवा में एक सेक्टर में 360 लाख, चीका में 3 सेक्टरों में 1103 लाख, अंबाला में 5 सेक्टरों के लिए 600 लाख, पानीपत में 9 सेक्टरों के लिए 1559 लाख रूपए से मरम्मत की जाएगी।
सीएम ने राशि की मंजूर, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से शहरी स्थानीय निकाय को मिली हैं ये सड़कें
इसके अलावा हिसार के 12 सेक्टरों में 1355 लाख, जींद के 5 सेक्टरों में 1852 लाख, सिरसा के 9 सेक्टरों में 1800 लाख, रतिया में एक सेक्टर पर 200 लाख, टोहाना में एक सेक्टर में 200 लाख, ऐलनाबाद में एक सेक्टर में 200 लाख, डबवाली में 200 लाख, बहादुरगढ में 7 सेक्टरों के लिए 1400 लाख, गोहाना के एक सेक्टर में 200 लाख, नारनौल में 2 सेक्टरों के लिए 400 लाख खर्च किए जाएंगे।