पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केंद्र सरकार 950 करोड़ रुपए की लंबित राशि जारी करने पर सहमत : आशु

केंद्र सरकार 950 करोड़ रुपए की लंबित राशि जारी करने पर सहमत : आशु

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. परिवहन, बारदाने की खरीद व ढुलाई पर हुए खर्चे की प्रतिपूर्ति न होने के कारण प्रदेश को होने वाले वित्तीय नुकसान पर खाद्य व आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु ने बुधवार नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य व आपूर्ति मंत्री राम विलास पासवान से मुलाकात की। पासवान ने 950 करोड़ रुपए के लंबित भुगतान को जारी करने पर सहमति दे दी। 50 प्रतिशत राशि तुरंत जारी की जाएगी। राज्य को परिवहन लागत के मुद्दों पर विचार करने के लिए बनाई समिति का सदस्य बनाया गया है। इससे परिवहन लागत से संबंधित मुद्दों को हल कराने के लिए राज्य को मौका मिलेगा।

खबरें और भी हैं...