पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 7 रोड प्रोजेक्टों को नेशनल हाईवे व 13 प्रोजेक्टों को ‘भारतमाला’ में शामिल करे केंद्र: कैप्टन

7 रोड प्रोजेक्टों को नेशनल हाईवे व 13 प्रोजेक्टों को ‘भारतमाला’ में शामिल करे केंद्र: कैप्टन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ . सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 7 सड़कीय प्रोजेक्टों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने व राज्यभर के 13 सड़कीय प्रोजेक्टों को भारतमाला परियोजना में शामिल करने के लिए केंद्रीय सड़कीय ट्रांसपोर्ट, हाईवेज और शिपिंग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। कैप्टन ने एनएच-64 पर भवानीगढ़ कस्बे में 250 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे पुल के निर्माण में तेजी लाने के लिए भी कहा है। एनएच-64 का पटियाला-बठिंडा सेक्शन 176 किलोमीटर का है जिसे हाल ही में चार मार्गीय किया गया है और इस पर नेशनल हाईवेज अथॉरटी ऑफ इंडिया द्वारा टोल एकत्रित किया जा रहा है। उन्होंने मंडी गोबिंदगढ़ का संपर्क 800 करोड़ रुपए की लागत से आर्थिक गलियारे के साथ जोडऩे का भी मुद्दा उठाया है। केंद्र सरकार भारतमाला परियोजना के अधीन आर्थिक गलियारों, अंतर-गलियारों और फीडर रूटों को विकसित कर रही है। पंजाब में अजमेर-लुधियाना आर्थिक गलियारे, जो मलेरकोटला-संगरूर-सुनाम-मूणक में से गुजरता है, को स्वीकृत किया है। इस गलियारे को मंडी गोबिंदगढ़ के साथ जोड़े जाने से इसके इस्पात उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने सुझाव दिया कि इसके लिए सीधा संपर्क संगरूर के नजदीक अमलोह-बाबरपुर-छींटांवाला-भलवान फीडर रूट के साथ मुहैया करवाया जा सकता है।

सीएम ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र

इन प्रोजेक्ट्स का किया जिक्र

13 सड़कीय प्रोजेक्ट 436.48 किलोमीटर लंबे और 1737.20 करोड़ रुपए की लागत के हैं। इनमें लुधियाना-हंबड़ा-सिधवां बेट -धर्मकोट-कोट इसे खां (70 किमी), पातड़ां-मूणक (24 किमी), फिल्लौर-नगर-राहों (31.50 किमी), मोरिंडा-कैनौर-रोपड़ (18.03 किमी), पक्खो कैंचियां-भगता भाईका (35 किमी) अबोहर-हनुमानगढ़ (21 किमी), कोहाड़-साहनेवाल-डेहलों-पक्खोवाल से दाखा-बरनाला (63.35 किमी), भवानीगढ़-समाणा (23 किमी), समराला-पायल-राड़ा-जगाड़ा (40.38 किमी), अमृतसर-फतेहगढ़ चूड़ियां-डेरा बाबा नानक (45.75 किमी), बटाला-कादियां (15.50 किमी), लंबी-गिद्दड़बाहा (16.75 किमी) और फिरोजपुर-फरीदकोट (31.22 किमी) शामिल हैं। वहीं जिन 7 सड़कीय प्रोजेक्टों को नए राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने संबंधी लिखा है उनमें पटियाला-पातड़ां-मूणक (90 किमी), लांडरां-सरहिंद (32 किमी), गुरदासपुर-श्री हरगोबिंदपुर (40 किमी), ब्यास-मेहता-बटाला (35 किमी), लुधियाना-मत्तेवाड़ा-राहों (23 किमी), कपूरथला-नकोदर-नूरमहल-फिल्लौर (66 किमी) और कपूरथला-करतारपुर-किशनगढ़-आदमपुर (35 किमी) शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...