पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अवैध खनन मामले में अकाली नेता सेवा सिंह सेखों के बेटे को मिली अंतरिम राहत

अवैध खनन मामले में अकाली नेता सेवा सिंह सेखों के बेटे को मिली अंतरिम राहत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | अवैध खनन मामले में अकाली नेता सेवा सिंह सेखों के बेटे जगरुप सिंह की अग्रिम जमानत पर अंतरिम राहत देते हुए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने 28 अगस्त के लिए पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिका में कहा गया कि उन पर राजनीतिक रंजिश के चलते केस दर्ज किया गया। सांसद प्रताप सिंह बाजवा व विधायक फतेह जंग सिंह बाजवा उनके राजनीतिक प्रतिद्वंदी रहे हैं। याचिका में कहा गया कि उनके पिता सेवा सिंह सेखों दो बार बाजवा परिवार के खिलाफ चुनाव जीते हैं और उन्हें कैबिनेट मिनिस्टर भी बनाया गया। अवैध खनन मामले में शिकायतकर्ता बलविंदर सिंह कादियां विधानसभा क्षेत्र से विधायक के करीबी हैं। बाजवा परिवार के कहने पर ही उनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया। 19 अप्रैल को माइनिंग एंड मिनरल्स (डवलपमेंट एंड रेगुलेशन) एक्ट 1957 और आईपीसी की धारा 379 और 120 बी के तहत गुरदासपुर के भैणी मियां खान में केस दर्ज किया गया था।

खबरें और भी हैं...