पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विदेश में हुए 1500 करोड़ के 10 एमओयू, 1 हजार को मिलेगा काम : मनोहर

विदेश में हुए 1500 करोड़ के 10 एमओयू, 1 हजार को मिलेगा काम : मनोहर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश में निवेश के लिए यूके गए मुख्यमंत्री मनोहर लाल वहां से 1500 करोड़ रुपए के 10 एमआेयू करके लौटें हैं। यदि यह धरातल पर उतरते हैं तो करीब एक हजार लोगों को सीधे रूप से रोजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री बुधवार को हरियाणा निवास में विदेशी दौरे की जानकारी पत्रकारों को दे रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाउस ऑफ लॉर्ड्स में लॉर्ड राज लूमबा के साथ हुई बैठक में 6 एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इनमें पोंटाक (यूके इंडिया इनोवेशन फंड) के साथ फिनटेक, स्मार्ट सिटीज और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी को लेकर एमओयू हुआ। इसी प्रकार यूके इंडिया ग्लोबल बिजनेस लिमिटेड और अन्य कंपनियों के साथ एमओयू हुए हैं। एमओयू स्वच्छ शीत श्रृंखलाओं के लिए उत्कृष्टता केंद्र विकसित करने के लिए एक सहयोग देने और गर्मियों में दो विशेष स्वच्छ शीत कार्यशालाएं भारत और ब्रिटेन में एक-एक आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि शेफील्ड के रिसर्च सेंटर की तर्ज पर हरियाणा में भी एक सेंटर बनाया जाएगा। जिसमें खेल की और संभावनाएं तलाशी जाएंगी।

खबरें और भी हैं...