क्लाउड से बढ़ रहा है एमएसएमई का लाभ
चंडीगढ़ | भारत में 50 मिलियन से अधिक एसएमबी हैं। ये भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 30 फीसदी से अधिक योगदान करते हैं और इनमें 117 मिलियन से अधिक लोगों को रोजगार मिला हुआ है। हालांकि, लघु और मध्यम व्यवसायों के सामने संसाधनों और प्रौद्योगिकी तक सीमित पहुंच सहित कई चुनौतियों आती हैं, जिससे उनकी उत्पादन क्षमता और लाभ में काफी कमी आती है। वास्तव में, लघु और मध्यम व्यवसायों एवं बड़े उद्यमों के बीच यह अंतर 7 से 8 गुना तक हो सकती है। माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर थॉट आर्बिट्रेज रिसर्च इंस्टीट्यूट (टीएआरआई) द्वारा आयोजित सोशियो-इकॉनोमिक इम्पेक्ट द ऑफ क्लाउड एडॉप्श्न बाई एसएमबीज इन इंडिया के एक अध्ययन में ये तथ्य रखे गए हैँ।