चावंडेडा व खुरी के लोगों को मिलेगा शुद्ध पानी
मंगलवार को विधायक शंकर शर्मा ने चावंडेडा एवं खुरी कलां ग्राम पंचायतों में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आरओ प्लांट व बापी में ग्रामीण जल योजना के तहत नलकूप एवं पाइप लाइन का लोकार्पण किया।
चावंडेडा में लोकार्पण के दौरान विधायक ने लोगों से पेयजल समस्या दूर करने के संकल्प के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि कार्यकाल शुरू करने से पूर्व क्षेत्र की प्रथम आवश्यकता पेयजल समस्या दूर करने व क्षेत्र का विकास करने का वादा किया था। ईसरदा प्रोजेक्ट, बीसलपुर से दौसा शहर, सौर ऊर्जा आधारित एकल बिंदू व फ्लोराइड की अधिकता वाले क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल के लिए आरओ संयत्र लगाकर पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्रामीण जलप्रदाय योजनाओं की स्वीकृति प्राप्त होने से बड़ी ग्राम पंचायतों व गांवों में पानी की समस्या दूर होगी। छोटे गांव, ढाणियों में हैडपंप लगाकर पानी की समस्या का समाधान किया जा रहा है। शिक्षा, चिकित्सा, पशुपालन, कृषि आदि क्षेत्रों में सरकार ने बेहतरीन सौगात दी है, जिससे चार साल में दौसा में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। जिससे जिले का नाम सतत वृद्धि करने वाले जिलों में आ रहा है। इस अवसर पर सरपंच अजीतसिंह राजावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजमोहन गुर्जर सहित जलदाय विभाग के अधिकारी व अन्य कई लोग मौजूद थे।
विधायक ने खुरी कलां व मालगवास में भी आरओ प्लांट लोकार्पण करते हुए क्षेत्र की अधिकांश ग्राम पंचायतों में फ्लोराइड की गंभीर समस्या से निजात दिलाया। पूर्व सरपंच रामकरण मीणा, राधेश्याम शर्मा, शिवचरण रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजमोहन गुर्जर सहित कई लोग मौजूद थे। बापी में ग्रामीण जल योजना के तहत 21 लाख की नलकूप व पाइप लाइन जलसंवर्धन कार्य का लोकार्पण किया। पंस सदस्य मुकेश शर्मा व सरपंच रीना बंजारा के नेतृत्व में लोगों ने विधायक का स्वागत किया।
बापी में ग्रामीण जल योजना का लोकार्पण, विधायक ने किया आरओ प्लांट का लोकार्पण
चांदराना. आरओ प्लांट का लोकार्पण करते विधायक शंकर शर्मा।
भास्कर न्यूज | चांदराना