सैंथल. बासड़ी बाइपास पर अंडर पास का विरोध करते ग्रामीण।
सैंथल | एनएच 148 पर बासड़ी बाइपास चौराह पेट्रोल पंप के समीप अंडर पास निर्माण में मनमानी करने पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि अंडर पास बासड़ी व रायपुरा के अंडर पास बनाने की सूचना पूर्व में कलेक्टर, राज्यसभा सांसद व एचजी कंपनी को देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
बासड़ी अंडर पास में बिहारीपुरा, झेरा, चांदराना, उदाला, चोरड़ी, काबलेश्वर सहित कई गांवों का संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों ने कार्य को बंद कर दिया, जिससे काम करने वाले चले गए। ग्रामीणों ने बताया कि अगर हमारी मांग को नहीं माना तो मजबूरन रोड जाम किया जाएगा। इस दौरान रामफूल मीणा, बिरदीचंद मीणा, जगदीश, रमेश, कल्याण सहाय मीणा, दीपक मीणा, पप्पू आदि ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पुलिया की लंबाई 2 किमी है, उसमें गोलाका बास के लिए एक ही अंडर पास छोड़ा जा रहा है। अवैध कट बंद करने के लिए दोनों तरफ अंडर पास दिए जाएं। ग्रामीणों के लिए आवागमन की असुविधा को देखते हुए किमी 49 व किमी 48 पर अंडर पास बनाए जाएं।