पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भंडाना में आज कलश यात्रा का आयोजन

भंडाना में आज कलश यात्रा का आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भंडाना में आज कलश यात्रा का आयोजन

भास्कर न्यूज | चांदराना

भंडाना में शर्मा फार्म हाउस में 20 से 27 मई तक भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन होगा। इस अवसर पर 20 मई को कथा शुभारंभ पर ठाकुरजी के मंदिर से सुबह 7:15 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। कृषि विपणन बोर्ड से सहायक लेखाधिकारी सियाराम शर्मा की सेवानिवृत्ति पर कथा का आयोजन हो रहा है। उन्होंने बताया कि पं.दिनेश शास्त्री सुबह 11 बजे से 3 बजे तक कथा करेंगे। जिसमें 21 मई को परीक्षित जन्म, शुकदेव आगमन, 22 को प्रहलाद पर कृपा, अजामिल चरित्र, वामन अवतार कथा प्रसंग होगा। 23 को रामजन्म, गजेंद्र मोक्ष, कृष्ण अवतार प्रसंग के दौरान नंदोत्सव मनाया जाएगा। 24 को कृष्ण की बाल लीला, गोवर्धन पूजा प्रसंग के दौरान छप्पन भोग की झांकी सजाई जाएगी। 25 मई को कंसवध, महारास लीला, रुकमणि विवाह, 26 को सुदामा चरित्र, परीक्षित उद्धार के बाद फूल होली खेलकर महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। 27 मई को कथा समापन पर हवन व पूर्णाहूति के बाद प्रसादी वितरित की जाएगी।

खबरें और भी हैं...