पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्काउट गाइड ग्रीष्मकालीन शिविर का किया निरीक्षण

स्काउट गाइड ग्रीष्मकालीन शिविर का किया निरीक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चांदराना. स्काउट गाइड शिविर में अतिथियों का स्वागत करते।

चांदराना|सैंथल थानाधिकारी अजीतसिंह ने राउप्रावि शिवरामपुरा बंजारा ढाणी बापी में चल रहे स्काउट गाइड ग्रीष्मकालीन शिविर का अवलोकन किया।

शिविर में सिलाई, वाद्ययंत्र, अंग्रेजी सीखना, गणित गणना आदि गतिविधियों की जानकारी ली। शिविर में 185 संभागियों की संख्या की प्रशंसा करते हुए उनको शिविर में सीखी हुई जानकारी का जीवन में उपयोग करने की सलाह दी। थानाधिकारी ने कक्षा पांच में ए प्लस ग्रेड प्राप्त करने वाले छात्रों को टी शर्ट व टोपी देकर सम्मानित किया। कक्षा 6 के छात्रों को बैठने के लिए फर्श भेंट की। सरपंच रीना बंजारा व शिक्षक बनवारीलाल शर्मा ने माला पहनाकर व चित्र भेंटकर थानाधिकारी का सम्मान

किया। थानाधिकारी ने छात्रों को पढ़ाई के दौरान आर्थिक समस्या सामने आने पर पढ़ाई नहीं छोड़ने व स्वयं की ओर से आर्थिक सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर राजूसिंह, गभीर, गुड्डी, राजकुमारी, आरती, आमेवती आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...