पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भागवत के शुभारंभ पर निकाली भव्य कलश यात्रा

भागवत के शुभारंभ पर निकाली भव्य कलश यात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चांदराना. ग्राम भंडाना में भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली कलश यात्रा।

चांदराना|ग्राम भंडाना में रविवार को भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश के साथ हुआ। इस दौरान निकाली शोभायात्रा में सैंकडों लोगों ने भाग लिया। सुबह 7 बजे यजमान सहायक लेखाधिकारी सियाराम शर्मा ने गणमान्य लोगों की मौजूदगी में पूजन कराया। गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा रवाना हुई।

शोभायात्रा में राधाकृष्ण की सजीव झांकी सजाई गई। भागवताचार्य को घोड़ी पर बैठाया गया। पुष्प वर्षा के साथ लोगों ने जयकारे लगाए। जगह जगह श्रद्धालुओं ने भजनों पर जमकर नृत्य किया। रास्ते में शोभायात्रा में शामिल लोगों को शर्बत व ठंडा पानी पिलाकर स्वागत किया। हाइवे से होती हुई शोभायात्रा कथा स्थल पर पहुंची। सामूहिक आरती के बाद लोगों को प्रसादी वितरित की गई। भागवताचार्य पं.दिनेश शास्त्री ने भागवत कथा शुभारंभ करते हुए इसका महातय बताया।

इस अवसर पर श्यामलाल शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, ओमप्रकाश, रमेशचंद, जसवंत, गंगासहाय, कैलाश सैनी, हीरालाल गुर्जर, रामफूल सैनी, मुरलीधर, रामप्रसाद पंचौली, कैलाश बैसला, रामजीलाल सैनी, रामगोपाल, शिवसहाय खानपुरा, शिवचरण भंडाना, दिनेशचंद, अशोक कुमार, कैलाशचंद, सतीश शर्मा सहित भंडाना, जीरोता, खैरवाल, बरखेडा, मलारना, सिंगवाडा, दयालपुरा आदि गांवों के लोग मौजूद थे। यजमान ने बताया कि हाइवे किनारे स्थित शर्मा फार्म हाउस में 27 मई तक रोजाना सुबह 11 से 3 बजे तक कथा चलेगी।

खबरें और भी हैं...