चांदराना. सफाई कर स्वच्छता का संदेश देते ग्रामीण।
चांदराना. सफाई कर स्वच्छता का संदेश देते ग्रामीण।
सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
चांदराना|चावंडेडा ग्राम पंचायत के तत्वावधान में ग्राम स्वराज्य अभियान को लेकर बुधवार को स्वच्छता रैली निकाली गई।
रैली के माध्यम से लोगों ने मुख्य मार्गों से होकर स्वच्छता का संदेश प्रचारित किया। रैली के बाद लोगों ने श्रमदान कर रास्तों व नालियों की सफाई की। सरपंच अजीतसिंह राजावत, सचिव अजीमुद्दीन खान, सवाईसिंह, दीपक शर्मा, गजेंद्रसिंह राजावत, अंजू यादव सहित कई लोग मौजूद थे। कस्बे में ग्राम पंचायत द्वारा अटल सेवा केंद्र से स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से महिलाओं ने लोगों को सफाई व श्रमदान के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, सहायिका, पंचायत सहायक सहित अन्य लोग मौजूद थे।