पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीणों के सहयोग से बदलेगी गांव की सूरत : उपायुक्त

ग्रामीणों के सहयोग से बदलेगी गांव की सूरत : उपायुक्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के उपायुक्त राजीव कुमार शुक्रवार की दोपहर बाद कामता पंचायत के भुसाड़ गांव पहुंचे। इस दौरान पैदल ही घूमकर पूरे गांव का निरीक्षण किया व ग्रामीणों से बात भी की। उपायुक्त ने बताया कि ग्राम स्वराज ग्राम योजना के तहत चंदवा में कामता पंचायत के भुसाड़ व मालहन पंचायत के गनियारी गांव का चयन किया गया है। इसके तहत गांव के विकास का खाका तैयार किया जाएगा। इसके तहत ग्रामीणों के बीच सद्भाव को बढ़ावा देना, आजीविका के नये अवसर तलाशना, गरीब परिवार तक पहुंच स्थापित करने के अलावे सभी घरों में शौचालय, बिजली, पानी की व्यवस्था करना आदि कार्य किए जाएंगे। मुर्गी पालन, सूकर पालन, बत्तख पालन व कृषि संबंधी कार्यों से लोगों को जोड़ा जाएगा। दोनों गांव में साफ-सफाई व सिंचाई की समुचित व्यवस्था भी की जाएगी। इस बीच ग्रामीणों ने भी उपायुक्त के समक्ष गांव की समस्याएं रखी। डीसी ने कहा कि जल्द ही समस्याओं का समाधान होगा। बीडीओ देवदत्त पाठक व संबंधित पंचायत के मुखिया को एक सप्ताह के भीतर गांव में बिजली व पानी की व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्देश दिया। खराब चापानल को बनाने की बात भी कही है।

उपायुक्त कुमार ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से जल्द ही गांव की तस्वीर बदलेगी। दिन में बिजली का बल्ब जलता देख ग्रामीणों को भी सरकार व प्रशासन की मदद करने की बात कही। उपयोग के अनुसार ही सीमित संसाधन के उपभोग की बात कही। मौके पर जमीरा मुखिया बैजू मुंडा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...