दूध क्रय केंद्र रहा बंद गो पालक लौटे बैरंग
चंदवा | प्रखंड कार्यालय स्थित दूध क्रय केंद्र शनिवार को बंद रहा। दूध लेकर पहुंचे गो पालकों से कहा गया कि बंदी होने के कारण आज गाड़ी नहीं आएगी, जिस कारण हम आपका दूध खरीदने में असमर्थ हैं। गौरतलब हो कि इस प्रकार की बंदी की कोई औपचारिक घोषणा किसी भी संगठन द्वारा नहीं की गई है। शनिवार को बड़ी संख्या में गोपालक दूध लेकर प्रखंड कार्यालय स्थित केंद्र पहुंचे और दूध बेच बिना उन्हें वापस जाना पड़ा। इसके लिए आखिर जिम्मेदार कौन है? यह सवाल गोपालक स्थानीय प्रशासन से पूछ रहे हैं। दूध क्रय केंद्र के प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि गाड़ी नहीं आने के कारण दूध नहीं खरीदा गया।