19 से होनेवाले पदयात्रा पर की गई चर्चा
मनिका | रविवार को मनिका प्रखंड अंतर्गत एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष समोधी यादव की अध्यक्षता में बालक मध्य विद्यालय मनिका बीआरसी परिसर में बैठक हुई। बैठक में 19 अप्रैल से पद न्याय यात्रा मनिका से रांची जाने, वार्षिक शुल्क, 24 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास घेराव पर चर्चा, आकस्मिक अवकाश, चंदवा प्रखंड के पारा शिक्षक सुशील कुमार के आकस्मिक निधन हो जाने पर मनिका प्रखंड के पारा शिक्षकों द्वारा सहयोग राशि देने समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में अतीकुर्रहमान, सत्यनारायण ठाकुर, संतोष कुमार राम, आशीष कुमार पासवान, सविता दास, रीता तिग्गा, रितेश पटेल, लक्ष्मी नारायण साहू, नंदकिशोर उरांव, प्रवीण कुमार, सबया तरन्नुम, पूनम गुप्ता, अनीता देवी, कृष्णा सिंह, सिंह उपस्थित थे।