पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक प्रतिनिधि की पहल पर हुआ शिबू का इलाज

विधायक प्रतिनिधि की पहल पर हुआ शिबू का इलाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंदवा | प्रखंड के बारी पंचायत अंतर्गत छातासेमर गांव निवासी चेता उरांव के पुत्र शिबू उरांव को विधायक प्रतिनिधि विजय दुबे की पहल पर रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा में भर्ती कराया गया है। शिबू खून की कमी के कारण काफी कमजोर हो गया है। वह चलने-फिरने में भी असमर्थ है। इस संबंध में शिबू की प|ी सीतामणि देवी ने बताया कि 2016 में शिबू को मधुमेह की बीमारी हो गई थी। उस वक्त इन्हें रिम्स में भर्ती कराकर इलाज कराया गया था। करीब 10 दिनों के बाद इन्हें वहां से छुट्टी मिली थी। गांव आने के कुछ दिनों बाद पेट दर्द की शिकायत होने लगी, जिस कारण यह इंसुलिन नहीं लेने लगे। पिछले वर्ष से इनकी हालत लगातार खराब हो रही है। अब जाकर इन्हें यहां लाया गया है। इधर, विधायक प्रतिनिधि दुबे ने कहा कि जानकारी के बाद तत्काल शिबू को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एक-दो दिन यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स ले जाया जाएगा और खून चढ़ाया जाएगा। फिलवक्त यहां चिकित्सक उसकी पूरी देखभाल कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...