पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीन दिनी विशु सेंदरा कार्यक्रम कराएंगे

तीन दिनी विशु सेंदरा कार्यक्रम कराएंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंदवा | तीन दिनी विशु सेंदरा को लेकर प्रखंड में पड़हा राजा धनेश्वर उरांव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मंगरदाहा नदी व देवनद के मिलन स्थल के पास 20 अप्रैल से तीन दिनी विशु सेंदरा पर चर्चा की गई। उरांव ने कहा कि हम आदिवासियों का जीवन जल, जंगल व जमीन से जुड़ा है। इन दिनों विकास के नाम पर हमें जमीन व जंगल से दूर करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। हमारा धर्म, भाषा, संस्कृति एवं सभ्यता को मिटाकर हमारी पहचान समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में हमसबों को एक स्वर से ऐसी ताकतों का विरोध करने की जरूरत है। इसके लिए तीन दिनी केंद्रीय विशु सेंदरा का आयोजन 20 अप्रैल से किया जाएगा। यह कार्यक्रम 22 अप्रैल तक चलेगा। इसमें सभी राजी पड़हा सरना प्रार्थना समाज, तीन सीमानी पड़हा, आदिवासी छात्र संघ, लोहरा समाज समेत अन्य सामाजिक संगठनों के पदधारियों को आमंत्रित किया गया है। मौके पर कई लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...