कुपोषण भगाने के लिए चलाया जागरूकता अभियान
चंदवा | कुपोषण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य सोमवार को हुटाप पंचायत की मुखिया सरस्वती देवी के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। मुखिया सरस्वती देवी सोमवार की सुबह आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची। आंगनबाड़ी केंद्र में मौजूद महिलाओं व किशोरियों को संबोधित करते हुए कहा कि कुपोषण हमारे शरीर के लिए काफी नुकसानदायक है। विशेषकर छह वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री महिलाएं कुपोषण का शिकार न हो, इसका ख्याल परिवार समेत समाज के लोगों को रखना भी कर्तव्य है। आंगनबाड़ी केंद्र इस दिशा में सार्थक पहल कर रहा है। सरकार की ओर से इसके लिए कई कार्यक्रम, दवाएं एवं पौष्टिक आहार दिए जा रहे हैं। इसका समुचित उपयोग कर कुपोषण को दूर भगाना है। उन्होंने आंगनबाड़ी सेविका शांति देवी से कहा कि कुपोषित महिलाओं पर विशेष ध्यान देने जरूरत पडऩे पर उन्हें सूचित करें, ताकि उनके लिए व्यवस्था की जा सके। उन्हें सरकार द्वारा दिए जानेवाले सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मौके पर वार्ड सदस्य लक्ष्मी देवी के अलावे कर्मनी देवी, सरिता देवी, राजमणि देवी, संजीव देवी, भंवरी देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।