पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आदिवासी संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी

आदिवासी संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंदवा | 20 से 22 अप्रैल तक चलने वाले तीन दिवसीय विशु सेंदरा को सफल बनाने के लिए प्रखंड पड़हा की बैठक कुसुमटोली में हुई। बैठक की अध्यक्षता पड़हा राजा धनेश्वर उरांव ने की। उन्होंने प्रखंड एवं जिले के सभी आदिवासी भाइयों एवं पड़हा समिति के लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि पारंपरिक एवं सामाजिक रीति-रिवाज को बरकरार रखने के लिए इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। बैठक में भाषा, संस्कृति, धर्म, जल, जंगल, जमीन व समाज में जागरूकता लाने के लिए चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि समाज के सामने बड़ी चुनौती है। सभी सामाजिक संगठनों को एक संयुक्त मंच पर खड़ा होना होगा। साजिश के तहत आदिवासियों को भूमिहीन करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए जोरदार विरोध करने का वक्त आ गया है। पड़हा समिति को सशक्त, मजबूत व प्रभावशाली बनाना जरूरी है। मौके पर मंजय उरांव, सुशील उरांव, भीम उरांव, सुरेंद्र भगत, बबन मुंडा, महेश उरांव समेत कई लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...