पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विशु सेंदरा में शामिल होंगे बिहार के पूर्व विस उपाध्यक्ष

विशु सेंदरा में शामिल होंगे बिहार के पूर्व विस उपाध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंदवा | पड़हा राजा धनेश्वर उरांव के आवास पर बुधवार को विशु सेंदरा को लेकर बैठक संपन्न हुई। गौरतलब हो कि 20 अप्रैल से 22 अप्रैल तक हुटाप गांव के देवनद व मोगलदाहा नदी के तट पर विशु सेंदरा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ चंपिया होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सधनु भगत करेंगे, जबकि बतौर विशेष अतिथि चित्रसेन सिंह, देवकुमार धान व डॉक्टर प्रवीण उरांव उपस्थित रहेंगे। बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया। मौके पर जमुनाधर लाल भगत, शीतमोहन मुंडा, श्यामसुंदर उरांव, दीनू उरांव समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...