पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांवों को विकसित करना उद्देश्य : बीडीओ

गांवों को विकसित करना उद्देश्य : बीडीओ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम स्वराज योजना के तहत बुधवार को चयनित गांव भुसाड़ का दौरा प्रखंड विकास पदाधिकारी देवदत्त पाठक एवं बाल विकास परियोजना के अधिकारियों ने किया। इस अवसर पर भुसाड़ आंगनबाड़ी केंद्र पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित थे। योजना के तहत चयनित ग्राम को विकसित करने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जो भुसाड़ विद्यालय से निकलकर आंगनबाड़ी केंद्र तक गया। रैली में शामिल आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका एवं ग्रामीण हाथों में तख्तियां लिए थे, जिन पर विकास से संबंधित स्लोगन लिखे गए थे। आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बीडीओ देवदत्त पाठक ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदत्त योजनाओं को जनता तक पहुंचाना तथा गांव को विकसित करना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। स्वच्छता अभियान पर जोर देते हुए उन्होंने सफाई की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने गांव में शीघ्र ही सभी मूलभूत सुविधाएं बहाल कराने की प्रतिबद्धता दुहराई। मौके पर आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका उषा वर्मा, राजस्व कर्मचारी चाल्र्स गिद्ध, अलका प्रेमा लकड़ा, आंगनबाड़ी सेविका देवंती देवी, सहायिका तारा देवी, कामता आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका सुषमा वैद्य समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...