पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कम योग्यताधारी को सेविका बनाने की मांग पर हंगामा

कम योग्यताधारी को सेविका बनाने की मांग पर हंगामा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंंदवा | आंगनबाड़ी सेविका चयन को लेकर चंदवा प्रखंड के हरैया स्थित दुर्गाबाड़ी में बाल विकास पदाधिकारी नीलिशा कुमारी की उपस्थिति में आमसभा की गई। गुरुवार को आयोजित इस आमसभा में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। हरैया आंगनबाड़ी केंद्र के लिए दर्जनों आवेदन जमा किए गए। इन आवेदनों में से चार आवेदन को छांटा गया, जिनमें विद्या रानी (एमए), खुशबू जायसवाल, कुसुम कुमारी व रंजू कुमारी की योग्यता (बीए) पाया गया। वहां उपस्थित भीड़ कुसुम कुमारी को सेविका के रूप में चयन करने के लिए दबाव बनाई, लेकिन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नीलिशा ने कहा कि चूंकि, विद्या रानी उच्चतम योग्यताधारी हैं एवं सभी अहर्ताओं को पूरा करती हैं, इसलिए पहला अधिकार इनका बनता है। हो-हंगामे के बीच सीडीपीओ सभी आवेदन लेकर वहां से चली गई। उन्होंने कहा है कि वस्तुस्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। मौके पर मुखिया बाल किशोर लोहरा, वार्ड सदस्य के पति लक्ष्मण साह, कुलामन साव, प्रयाग पाठक, शंकर शाह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...