स्थानीय खेल स्टेडियम में आगामी एक जून से चिरंतन फाउंडेशन के बैनर तले दिवा रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। फाउंडेशन के अध्यक्ष किसलय तिवारी ने गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट का आयोजन युवा भारत और कमांडो क्रिकेट क्लब करेगा। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें भाग लेंगी। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। चिरंतन फाउंडेशन लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजन करता रहा है।
इसी कड़ी में इस बार चंदवा का चयन किया गया है। आयोजन के लिए 101 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। किसलय तिवारी इसके अध्यक्ष बनाए गए हैं। दीपक प्रसाद व मनीष गुप्ता को सचिव बनाया गया है। छोटन कुमार कोषाध्यक्ष होंगे। जबकि लाल अमित नाथ शाहदेव, लाल कौशल नाथ शाहदेव, महेंद्र साहू, राजकुमार पाठक, राजकुमार साहू, प्रभाकर मिश्र समित 19 लोगों को संरक्षक बनाया गया है। कुल 32 टीमों में चंदवा व लातेहार की 10-10 टीमें व जिले से बाहर की 12 टीमों को इस प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। टूर्नामेंट के विजेता टीम को 31000 रुपए नगद व ट्राफी व उपविजेता टीम को 15551 रुपए नगद दिया जाएगा। टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए 2500 रुपए रजिस्ट्रेशन शुल्क रखा गया है। युवा भारत व कमांडो क्रिकेट क्लब के संयुक्त तत्वावधान में चिरंतन फाउंडेशन के बैनर तले यह भव्य आयोजन संपन्न होगा। उद्घाटन के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी को बुलाया जाएगा। मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार पांडेय, प्रभाकर मिश्र, राज सिंह, रोहित शाहदेव, मंटू केसरी, नितिन कुमार, चंदन कुमार समेत बड़ी संख्या में युवक उपस्थित थे।
चिरंतन फाउंडेशन के बैनर तले स्थानीय खेल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा क्रिकेट टूर्नामेंट
चंदवा में होनेवाले दिवारात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट के बारे में जानकारी देते पदाधिकारी।