पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइक दुर्घटना में तीन लोग घायल, रिम्स रेफर

बाइक दुर्घटना में तीन लोग घायल, रिम्स रेफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची-चतरा एनएच २२ पर थाना क्षेत्र के नगर ग्राम के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटना में बिजुपाड़ा निवासी प्रसन्ना कुमार, महेश प्रसाद व रंजीता कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

उसी रास्ते से आ रहे लातेहार जिला कल्याण पदाधिकारी रमेश कुमार चौबे के सहयोग से उन्हें अपनी गाड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया। लोगों ने जिला कल्याण पदाधिकारी के इस संवेदनशीलता की प्रशंसा की।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त तीनों लोग बिजुपाड़ा से पूजा करने के लिए मां उग्रतारा मंदिर नगर जा रहे थे। रास्ते में एक जानवर के अचानक दौड़ जाने के कारण बाइक चालक अपना संतुलन खो बैठा और मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में मोटरसाइकिल चला रहे प्रसन्न कुमार के सिर में गंभीर चोटें लगी हैं। पीछे बैठे उनके पिताजी हेलमेट पहने हुए थे, इसलिए उन्हें कम चोट लगी है।

खबरें और भी हैं...