पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गायत्री शक्तिपीठ के वार्षिकोत्सव का समापन, भक्तों के लिए लगा भंडारा

गायत्री शक्तिपीठ के वार्षिकोत्सव का समापन, भक्तों के लिए लगा भंडारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंदवा | स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ का 21वां वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम सेे मनाया गया। इस अवसर पर दो दिनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। रविवार को समापन अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। शनिवार को अखंड जाप के अलावा हरिद्वार से आए जसमीत कौर, गंगा देवी व सुनैना देवी द्वारा संगीतमय प्रवचन किया गया। प्रवचन के माध्यम से भारतीय संस्कार को अपने जीवन में उतारने व नैतिक मूल्यों की रक्षा करने पर उन्होंने विशेष बल दिया। कौर ने बच्चों में अच्छे संस्कार देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आप जैसा चाहते कि मेरे बच्चे ऐसे बने तो उसके लिए आपको भी वैसा ही आचरण धारण करना होगा, जिसका प्रभाव आपके बच्चों पर पड़ता है। उन्होंने वृद्ध मां-बाप की सेवा को सबसे बड़ी पूजा बताया। वार्षिकोत्सव के अवसर पर रविवार को हवन यज्ञ व भजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अवध किशोर पाठक, रामदेनी सिंह, जीवन विश्वकर्मा, सुजीत कुमार, केदार महतो, अर्जुन राणा, विवेकानंद साहू, शांता सिंह, जूली देवी, अर्जुन अग्रवाल, सुभाष मिश्रा समेत गायत्री परिवार के समस्त लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दो दिनों तक भजन व संगीतमय प्रवचन से पूरा वातावरण भक्तिमय रहा।

खबरें और भी हैं...