गोदभराई कार्यक्रम में गर्भवती के स्वास्थ्य लाभ की कामना
चंदवा | चंदवा प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र पतराटोली में मंगलवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार के सौजन्य से गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गर्भवती महिलाओं और उनके गर्भ में पल रहे शिशु को वैदिक मंत्र द्वारा स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। इसके बाद उनके बीच खीर का प्रसाद वितरण किया गया। बच्चों में जन्म के पूर्व ही संस्कार डाला गया। इस कार्यक्रम में गायत्री शक्तिपीठ चंदवा परिवार के विजय कुमार, जया देवी, आंगनबाड़ी सेविका शोभा देवी, सहायिका रदया देवी, सहिया फूलो देवी, मुनी देवी, एएनएम अंजनी कुमारी मिंज, रिंकी देवी, उर्मिला देवी, रूमन देवी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।