पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 40 बच्चों को पाठ्य सामग्रियां वितरित

40 बच्चों को पाठ्य सामग्रियां वितरित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामुदायिक पुलिसिंग के तहत शुक्रवार को चंदवा थाना पुलिस के तत्वावधान में थाना क्षेत्र के चकला पंचायत के तिलैयादामर गांव में कार्यक्रम आयोजित कर 40 बच्चों के बीच कॉपी, कलम, पेंसिल व स्कूल बैग का वितरण किया गया। मौके पर एसडीपीओ अनुज उरांव व पुलिस निरीक्षक सह थानेदार कमलेश्वर पांडेय उपस्थित थे। इनलोगों द्वारा स्कूली बच्चों को सामग्रियां बांटने के अलावा ग्रामीण युवकों को एक फुटबॉल, 12 जर्सी, 12 बूट समेत फुटबॉल खेल के अन्य सामान दिया गया। मौके पर एसडीपीओ अनुज उरांव ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच मधुर संबंध स्थापित करना है। पुलिस जनता के सहयोग के लिए है, आपकी हर परेशानी को पुलिस कानून के दायरे में दूर करने का प्रयास करेगी। पुलिस निरीक्षक कमलेश्वर पांडेय ने कहा कि हमारी सदा कोशिश रहती है कि ग्रामीणों के साथ मधुर संबंध स्थापित किया जाए। उनकी हर छोटी-बड़ी समस्याओं को तत्काल निपटारा किया जाए। कभी भी किसी को मेरी जरूरत महसूस हो तो मैं दिन हो या रात हर समय उपलब्ध रहूंगा। उन्होंने अपना नंबर भी ग्रामीणों के बीच साझा किया। मौके पर चकला पंचायत की मुखिया रंजीता लकङ़ा के अलावे बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

चंदवा में बच्चों के बीच पाठ्य व खेल सामग्रियां बांटते एसडीपीओ व थानेदार।

खबरें और भी हैं...